प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, सामूहिक हत्याकांड पर सियासी बवाल

https://ift.tt/eA8V8J
प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड से हड़कंप मचा हुआ है. वहां दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों का बेहरमी से कत्ल कर दिया. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कई बार शिकायत के बावजूद एक्शन नहीं लिया. हत्याकांड के बाद अब 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं. इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची, और यूपी में लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाते हुए जमकर हमला किया. मौसम चुनावी हो तो हर मुद्दा सियासी हो जाता है. ऐसे में गोहरी गांव में भी नेताओं का जमावड़ा लगने लगा है. अब अपने हिसाब से सियासत को चमका रहे हैं. समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक अब कानून व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर हमलावर हो गए हैं. देखिए ये वीडियो.

from आज तक https://ift.tt/3nUIOOt
via

No comments:

Post a Comment