https://ift.tt/eA8V8J
मां अन्नपूर्णा की एक दुर्लभ मूर्ति करीब 109 साल बाद कनाडा से भारत लौट आई है. ये मूर्ति सन 1913 में बनारस से चोरी हो गई थी. और बाद में इसे कनाडा पहुंचा दिया गया था. लेकिन भारत सरकार की लंबी कोशिशों के बाद इसे फिर से वतन वापस लाया गया है. इस अवसर पर मोदी सरकार के मंत्री और बीजेपी के तमाम नेता दिल्ली में मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की वतन वापसी का उत्सव मना रहे हैं. 15 नवंबर को मूर्ति को इसके मूल स्थान- काशी विश्वनाथ धाम में फिर से स्थापित किया जाएगा. इस वीडियो में देखें मूर्ति के गायब होने से लेकर वापस आने तक की पूरी यात्रा को.
from आज तक https://ift.tt/3FpeTUT
via
No comments:
Post a Comment