https://ift.tt/eA8V8J
कोरोना के एक नए वेरिएंट से दुनिया में हड़कंप मच गया है. ये वेरिएंट तेजी से अपना रूप बदल रहा है. इसे सबसे खतरनाक वेरिएंट कहा जा रहा है. WHO ने इसका नाम ओमीक्रॉन रखा है. एम्स ने इस लेकर अलर्ट जारी किया है. दक्षिण अफ्रीका में सामने आया कोरोना का ये वेरिएंट B.1.1.529 खुद का रूप बदलने में बड़ा माहिर है. इस वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में करीब 30 म्यूटेशंस पाए गए हैं, इतने म्यूटेशंस कोरोना के किसी और वेरिएंट में पहले नहीं पाए गए. भारत में तबाही मचाने वाले डेल्टा वेरिएंट में सिर्फ 2 म्यूटेशंस हुए थे. इसका मतलब ये कि 30 म्यूटेशंस वाले इस वेरिएंट ने अगर किसी को संक्रमित किया तो उस मरीज से कोरोना संक्रमण का ऐसा विस्फोट हो सकता है, जैसा अबतक नहीं देखा गया. B.1.1.529 वैरिएंट, डेल्टा जैसे अन्य वेरिएंट्स जितना घातक भी है या नहीं? जानने के लिए देखें ये वीडियो.
from आज तक https://ift.tt/3xAGoYQ
via
No comments:
Post a Comment