Showing posts with label 2022 at 04:11AM आज तक. Show all posts
Showing posts with label 2022 at 04:11AM आज तक. Show all posts

गले में घुसा था त्रिशूल, सर्जरी के लिए 65 किमी चलकर अस्पताल पहुंचा शख्स

https://ift.tt/GeAUkJQ
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक व्यक्ति के गले में 150 साल पुराना त्रिशूल घुस गया. लेकिन हैरानी की बात ये है कि घायल भास्कर राम ने सर्जरी के लिए करीब 65 किमी का सफर तय किया. दरअसल, रविवार रात आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने भास्कर राम के गले में त्रिशूल घोंप दिया था.

from आज तक https://ift.tt/1aTg6WJ
via

असम: आयरन फॉलिक एसिड की गोलियां खाने से 50 स्टूडेंट्स बीमार

https://ift.tt/9EqTFdh
असम के चराइदेव जिले के 2 स्कूलों के करीब 50 स्टूडेंट्स आयरन-फॉलिक एसिड (IFA) की गोलियां खाने के बाद बीमार हो गए. बताया जा रहा है कि इन छात्रों के ये गोलियां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओऱ से उपलब्ध कराईं गईं थी. गोलियां शिक्षकों की उपस्थिति में वितरित की गईं थीं. साथ ही बच्चों को खाली पेट इनका सेवन न करने की सलाह दी गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही स्टूडेंट्स को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी.

from आज तक https://ift.tt/4vjJYpU
via

कोश्यारी के बयान से BJP भी सहमत नहीं, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ये तुलना ठीक नहीं

https://ift.tt/v4hSJ6q
महाराष्ट्र में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा- उन्हें (राज्यपाल) एनसीपी प्रमुख शरद पवार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से नहीं करनी चाहिए थी. महाराष्ट्र के सभी लोग ऐसा ही महसूस करते हैं. हालांकि, यह नहीं भूलना चाहिए कि राज्यपाल शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर अपने कार्यालय में काम कर रहे हैं.

from आज तक https://ift.tt/H84OKbW
via

'संसद में बोलने पर बंद कर दिए जाते हैं माइक', राहुल का बीजेपी पर अटैक

https://ift.tt/gj2vl7u
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने संसद में जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीबों-किसानों-युवाओं की मांगें नहीं सुनी जा रही हैं लेकिन कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों की हर बात मानी जा रही है.

from आज तक https://ift.tt/jUVZHGW
via

जेल से बाहर निकलते ही संजय राउत ने इन्हें मिलाया फोन, भावुक हुए दोनों लोग

https://ift.tt/0qYyr37
करीब 90 दिनों तक जेल में रहने के बाद बाहर आए शिवसेना सांसद संजय राउत ने उद्धव ठाकरे को फोन किया. संजय राउत ने कहा कि यह दोनों नेताओं के बीच एक भावनात्मक बातचीत थी. राउत ने कहा, 'जब उद्धव ठाकरे ने मेरी आवाज सुनी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए. मेरी भी आंखों में आंसू थे.' 

from आज तक https://ift.tt/kKjxRXc
via

झारखंड CM हेमंत सोरेन पर ED का शिकंजा! आज रांची दफ्तर में हो सकते हैं पेश

https://ift.tt/3j5fkHw
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने आज पूछताछ के लिए रांची दफ्तर बुलाया है. ईडी के नोटिस पर सोरेन ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि जब ED सोनिया और राहुल गांधी तक को समन कर सकती है तो किसी राज्य के मुख्यमंत्री को समन करना एक आम बात है.

from आज तक https://ift.tt/PwNJBXY
via