https://ift.tt/eA8V8J
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पूरी कैबिनेट ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया. इसके बाद अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर मंत्रियों का इस्तीफा सौंपा. दरअसल, राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह हो चुकी है. ऐसे में राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. बताया जा रहा है कि 15 नए मंत्री रविवार शाम 4 बजे शपथ ले सकते हैं जिनमें चार दिलत मंत्री रहेंगे. इस्तीफा देने वाले मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी को संगठन के काम में लगाया गया है. नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट खेमे से मंत्री पद के लिए जो संभावित नाम सामने आ रहे हैं, उनमें हेमाराम चौधरी ,बृजेन्द्र ओला, दिपेंद्र सिंह शेखावत, रमेश मीणा और मुरारीलाल मीणा का नाम शामिल हैं. वहीं गहलोत खेमे से महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, मंजू मेघवाल, जाहिदा खान, शंकुतला रावत मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसके साथ बीएसपी विधायक राजेंद्र गुढा और निर्दलीय महादेव खंडेला और संयम लोढ़ा भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. देखिए ये वीडियो.
from आज तक https://ift.tt/3x8dzCz
via
No comments:
Post a Comment