https://ift.tt/eA8V8J
आज भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होने जा रहा है. सेना को मिलने वाला है INS विशाखापट्टनम. नौसेना के बेड़े में आज इसे शामिल किया जा रहा है. ये आत्मनिर्भर भारत की बेहतरीन मिसाल है. इसके कमीशनिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है. INS विशाखापट्टनम 32 बराक 8 मिसाइल से लैस है, जो सतह से हवा में मार करता है. साथ ही 16 ब्रह्मोस मिसाइल भी इसकी ताकत हैं. INS विशाखापट्टनम मुंबई के माजगांव डॉक पर बना है. यह युद्धपोत आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए युद्ध के लिए बनाया गया है. यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के जंगी जहाजों के बेड़े में सब से सक्षम और आधुनिक हथियारों से लैस है. इसका निर्माण 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत किया गया है. देखिए ये वीडियो.
from आज तक https://ift.tt/3DyWCUm
via
No comments:
Post a Comment